इन अभ्यर्थियों के साथ भी न्याय हो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2015 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

जैक द्वारा पिछले पांच वर्षो से लंबित झारखंड अपग्रेडड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च को जारी कर दिया गया, जिसमें कुल 1,859 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया. रिजल्ट में ऐसे 221 लोगों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी, जिन्हें पूर्व में सफल घोषित किया गया था. जैक द्वारा 25 अक्तूबर […]
विज्ञापन
जैक द्वारा पिछले पांच वर्षो से लंबित झारखंड अपग्रेडड हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का रिजल्ट 18 मार्च को जारी कर दिया गया, जिसमें कुल 1,859 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया. रिजल्ट में ऐसे 221 लोगों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गयी, जिन्हें पूर्व में सफल घोषित किया गया था.
जैक द्वारा 25 अक्तूबर को पहली बार परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए कुल 1735 लोगों को सफल घोषित किया गया था. बाद में जैक द्वारा कहा गया कि रिजल्ट प्रकाशन में कुछ गलतियां रह गयी है. अत: सुधार के बाद फिर से रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया जायेगा. प्रथम बार जारी रिजल्ट में 221 लोगों के परिणाम को बीएड सर्टिफिकेट जमा न करने के कारण पेंडिंग रखा गया था. सर्टिफिकेट जमा करवाने जैक पहुंचने पर समय बीत जाने की बात बतायी गयी. सरकार इनके साथ भी न्याय करे.
ज्योति कुमारी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




