जीवित रहे लोकतंत्र की आत्मा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच जो द्यूत क्रीड़ा (जुआ) खेली गयी, उसमें राजनीतिक आकांक्षाओं की खातिर सारी हदें पार कर दी गयीं. इस खेल में अप्रत्यक्ष रूप से पितामह भीष्म जैसे गुणी और प्रबुद्ध जनों ने अपनी कुछ मजबूरियों से खुली आंखों से इस कुकृत्य को होने दिया, परंतु आज 21वीं सदी के […]
विज्ञापन
महाभारत में कौरवों और पांडवों के बीच जो द्यूत क्रीड़ा (जुआ) खेली गयी, उसमें राजनीतिक आकांक्षाओं की खातिर सारी हदें पार कर दी गयीं. इस खेल में अप्रत्यक्ष रूप से पितामह भीष्म जैसे गुणी और प्रबुद्ध जनों ने अपनी कुछ मजबूरियों से खुली आंखों से इस कुकृत्य को होने दिया, परंतु आज 21वीं सदी के उत्तरार्ध में जो कुछ महाराष्ट्र में सत्ता की खातिर हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है.
आज के भीष्म का चुपचाप इस खेल को देखना समझ से परे है. भारत एक लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं, जो जनता के जनादेश को हाशिये में रखकर सत्ता के लिए हर पार्टी अपनों को दांव में लगाकर राजनीति का गंदा खेल खेल रहे हैं और हमारे संवैधानिक उच्च पदों पर बैठे आधुनिक भीष्म बने बैठे हैं. इस जुए के खेल में सभी पार्टियों की राजनीतिक अधोगति सामने आ रही है. संविधान में ऐसे प्रावधान किये जायें कि जनादेश का अपमान न हो और लोकतंत्र की आत्मा जीवित रह सके.
देवेश कुमार देव, गिरिडीह, झारखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




