ट्रैफिक नियमों का करें पालन, नहीं जायेगी जान

Updated at : 15 May 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का करें पालन, नहीं जायेगी जान

हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गयी है. ऐसे तो हर दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. इसमें चालकों की लापरवाही भी सामने आती है. तेज गति से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही […]

विज्ञापन
हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गयी है. ऐसे तो हर दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. इसमें चालकों की लापरवाही भी सामने आती है.
तेज गति से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने से सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इससे हमारे देश के सकल उत्पाद के क्षेत्र में प्रति वर्ष तीन फीसदी का नुकसान होता है.
कई बार युवाओं में स्टंट का बढ़ता क्रेज भी उन्हें दुर्घटना का शिकार बना देता है. हेलमेट और सुरक्षा नियमों का सही से पालन नहीं करने की वजह से भारत में हर साल सैकड़ों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाती है. कई बार यात्री तेज गति के कारण स्वयं से अपना नियंत्रण खो बैठते हैं. हमें यात्रा करने के दौरान समय से ज्यादा आत्म सुरक्षा को तवज्जो देना चाहिए. यह कदम हमारे साथ कई जिंदगियां बर्बाद होने से रोक सकता है.
सुशील कुमार, पुननुन (पटना)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola