बदलते मौसम में लापरवाही कर सकती है बीमार
Updated at : 17 Apr 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम में बहुत तेजी से बदलाव दिख रहा है. इससे कई प्रकार की बीमारियां होने की आशंका बढ़ गयी है. खासकर पीलिया लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है. इससे बचाव के लिए रेसेदार सब्जी, ककड़ी, खीरा, टमाटर आदि का सेवन करें. साथ ही जब पानी पीते हैं, तो उसमें ग्लूकोज की मात्रा होनी […]
विज्ञापन
मौसम में बहुत तेजी से बदलाव दिख रहा है. इससे कई प्रकार की बीमारियां होने की आशंका बढ़ गयी है. खासकर पीलिया लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है.
इससे बचाव के लिए रेसेदार सब्जी, ककड़ी, खीरा, टमाटर आदि का सेवन करें. साथ ही जब पानी पीते हैं, तो उसमें ग्लूकोज की मात्रा होनी चाहिए. फ्रिज या रेफ्रिजरेटर का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक है. जब हम धूप से आकर ठंडा पानी का सेवन करते हैं, तो सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ती जाती है.
वहीं, ठंडा पानी पीकर चिलचिलाती धूप में निकलते हैं, तो मूर्छित होने संभावना रहती है. गर्मी के दिनों में नाक सूख जाता है और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. इससे बचने के लिए ग्लूकोज मिलाकर ही पानी पीएं. इसके अलावा संभव हो तो ताजे फलों का भी सेवन करें.
प्रभाकर कुमार, पतौरा (मोतिहारी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




