अंपायरों ने किया निराश

Updated at : 16 Apr 2019 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
अंपायरों ने किया निराश

आइपीएल के मौजूदा सत्र में अंपायरों ने अपनी अंपायरिंग से काफी निराश किया है. हम सब जानते हैं कि आइपीएल भारत का पेशेवर टी-20 लीग है. भारत के साथ-साथ अन्य देशों में इसे काफी उत्साह और रोमांच के साथ देखा जाता है. ऐसे में अंपायरों को चाहिए कि वे गंभीरता से सोच-समझ कर अपना निर्णय […]

विज्ञापन
आइपीएल के मौजूदा सत्र में अंपायरों ने अपनी अंपायरिंग से काफी निराश किया है. हम सब जानते हैं कि आइपीएल भारत का पेशेवर टी-20 लीग है.
भारत के साथ-साथ अन्य देशों में इसे काफी उत्साह और रोमांच के साथ देखा जाता है. ऐसे में अंपायरों को चाहिए कि वे गंभीरता से सोच-समझ कर अपना निर्णय दें, क्योंकि उनके एक निर्णय में खेल का सीधा एक पक्ष से दूसरे पक्ष में जाने की संभावना होती है.
पिछले मैचों में इसके कई उदाहरण हैं, जिनमें चेन्नई और राजस्थान का एक मैच था, जिसमें मुख्य अंपायर द्वारा बेन स्टाॅक्स के अंतिम ओवर के एक बाॅल को नो बाॅल दिया गया, परंतु लेग अंपायर के द्वारा उसे फिर नकारा गया, जबकि नियनानुसार ऐसे में उन्हें तीसरे अंपायर के पास जाना चाहिए था.इससे पहले भी मुंबई और बेंगलुरु के एक मैच में अंतिम गेंद नो बाॅल होने के बावजूद उसे नो बाॅल नहीं दिया गया.
शुभम गुप्ता, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola