छात्र राजनीति से दूर क्यों रहें

Updated at : 16 Apr 2019 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र राजनीति से दूर क्यों रहें

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है. प्रिंसिपल मनोज खन्ना जी छात्रों को नसीहत दे रहे हैं की वार्षिक पत्रिका ‘आनंद पर्वत’ में छात्रों को किस विषय पर लिखना है और किस पर नहीं लिखना है. मजेदार बात यह है कि वही लिखने का विषय भी सुझा रहे हैं. विश्व अर्थशास्त्र, […]

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज एक बार फिर चर्चा में है. प्रिंसिपल मनोज खन्ना जी छात्रों को नसीहत दे रहे हैं की वार्षिक पत्रिका ‘आनंद पर्वत’ में छात्रों को किस विषय पर लिखना है और किस पर नहीं लिखना है.

मजेदार बात यह है कि वही लिखने का विषय भी सुझा रहे हैं. विश्व अर्थशास्त्र, पर्यावरण, विज्ञान एवं समाज पर लिखने को कहा जा रहा है. राजनीति से दूर रहने का फरमान सुनाया गया है. इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि कॉलेज परिसर को गंदी राजनीति से दूर रखना है.

अगर राजनीति से ही परहेज जरूरी है, तो फिर छात्र संघ का चुनाव क्यों करवाया जाता है? हमें कैसा विकास चाहिए, कैसी नौकरी चाहिए, देश का व्यापार कैसे होगा, सड़क कब बनेगी और कितनी लंबी-चौड़ी बनेगी, बिजली बिल की दर कितनी होगी, यह सब तय करने का अधिकार जब राजनीतिज्ञों के पास है, तो फिर विद्यार्थियों से क्यों कहा जा रहा है?

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola