बेरोजगारी से बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

हम समाज में बढ़ते अपराध को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके निराकरण के लिए प्रयास भी करते हैं. लेकिन, इसके मूल कारणों को खत्म नहीं कर पाते. देखा जाये तो अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण बेरोजगारी है. कुछ युवा वर्ग रोजगार के अभाव में अपना कदम अपराध की ओर बढ़ा देते हैं. हालांकि इनका […]
हम समाज में बढ़ते अपराध को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके निराकरण के लिए प्रयास भी करते हैं. लेकिन, इसके मूल कारणों को खत्म नहीं कर पाते. देखा जाये तो अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण बेरोजगारी है. कुछ युवा वर्ग रोजगार के अभाव में अपना कदम अपराध की ओर बढ़ा देते हैं. हालांकि इनका यह कदम पूरी तरह से गलत होता है.
राजनीतिक दल सरकार बनाने के लिए चुनाव के दौरान रोजगार देने समेत कई तरह के वादे भी करते हैं, लेकिन, चुनाव खत्म होते ही उनके वादे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं. रोजगार सृजन को लेकर सरकार द्वारा सार्थक कदम नहीं उठाया जाता. वहीं, समाज के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर भी ध्यान देना होगा. इसके लिए सरकार से अधिक आम लोगों का प्रयास ही कारगर होगा.
मो सबीहुद्दीन, अंधराठाढ़ी (मधुबनी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




