मानसिक दासता से मुक्ति कब

आजादी मिले 71 वर्ष से ज्यादा हो गये हैं, लेकिन मानसिक रूप से हम अब भी गुलाम हैं. राष्ट्रभाषा को वह गरिमा प्राप्त नहीं हो सकी है, जिसकी वह हकदार है. दूसरे विकसित देशों में हम पाते हैं कि उन्होंने अपनी राष्ट्रभाषा की गरिमा को बनाये रखा है. यह सही है कि उच्च शिक्षा के […]
आजादी मिले 71 वर्ष से ज्यादा हो गये हैं, लेकिन मानसिक रूप से हम अब भी गुलाम हैं. राष्ट्रभाषा को वह गरिमा प्राप्त नहीं हो सकी है, जिसकी वह हकदार है. दूसरे विकसित देशों में हम पाते हैं कि उन्होंने अपनी राष्ट्रभाषा की गरिमा को बनाये रखा है. यह सही है कि उच्च शिक्षा के लिए हमें विदेशी भाषा की सहायता लेनी पड़ती है, पर इसको स्टेटस सिंबल बना लेना बिल्कुल नासमझी है. विदेशी भाषा सीखने में कोई बुराई नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों ने इसे दिमाग के लिए अच्छा ही माना है, लेकिन किसी दूसरे देश की भाषा के आगे अपनी राष्ट्रभाषा को हीन दृष्टि से देखना उचित नहीं. अपनी राष्ट्रभाषा को गरिमा प्रदान करना हम सब की जिम्मेदारी है. सिर्फ हिंदी पखवारा मनाने से ठोस हल नहीं निकलेगा.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




