अपराध में परिवार की भूमिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 7:29 AM

विज्ञापन

अखबार और न्यूज चैनलों में सामाजिक अपराधों के खबरों की संख्या बढ़ी है. हर बार घटना के बाद हाय-तौबा बहुत मचता व कड़े कानून की मांग की जाती है, जो बनती भी है, पर क्या किसी ने यह सोचा हैं कि इतने कड़े कानूनों के बावजूद अपराधों में भारी बढ़ोतरी हो रही है? मतलब कि […]

विज्ञापन

अखबार और न्यूज चैनलों में सामाजिक अपराधों के खबरों की संख्या बढ़ी है. हर बार घटना के बाद हाय-तौबा बहुत मचता व कड़े कानून की मांग की जाती है, जो बनती भी है, पर क्या किसी ने यह सोचा हैं कि इतने कड़े कानूनों के बावजूद अपराधों में भारी बढ़ोतरी हो रही है?

मतलब कि समस्या का सही निदान नहीं हो रहा है. अपराधी परिवार से ही आते हैं. इसलिए परिवार अपराधों पर लगाम लगाने में अहम् भूमिका अदा कर सकते हैं. अगर शुरू से ही हम बच्चों का लालन-पालन सही तरीके से करें, तो अपराधों में भारी कमी आ सकती हैं.

बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास, सही -गलत की पहचान, उचित व्यवहार, स्त्री चाहे घर की हो या बाहर की, आदर करना महत्वपूर्ण है. इसलिए अभिभावकों को भी खुद को काफी बदलना होगा क्योंकि बच्चे देख कर ही सीखते हैं .

सीमा साही, बोकारो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola