जनता भी पेश करे अपना घोषणापत्र

मैं समझता हूं कि राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों से पहले जनता भी अपनी तरफ से घोषणापत्र पेश करे. इससे उसकी मन:स्थिति का सही-सही अंदाजा लगेगा. मैंने अपनी तरफ से कोशिश की है. मेरे घोषणापत्र का पहला मुद्दा है- सांप्रदायिकता के बिना राजनीति. यह तभी हो पायेगा, जब लोकतंत्र के चारों स्तंभों, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और […]
मैं समझता हूं कि राजनीतिक दलों के घोषणापत्रों से पहले जनता भी अपनी तरफ से घोषणापत्र पेश करे. इससे उसकी मन:स्थिति का सही-सही अंदाजा लगेगा. मैंने अपनी तरफ से कोशिश की है. मेरे घोषणापत्र का पहला मुद्दा है- सांप्रदायिकता के बिना राजनीति. यह तभी हो पायेगा, जब लोकतंत्र के चारों स्तंभों, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता में तमाम जातियों-धर्मो एवं वर्गो को प्रतिनिधित्व मिले. दूसरा मुद्दा है -भ्रष्टाचाररहित भारत.
इसके लिए चारों स्तंभों को निष्पक्षता व पारदर्शिता बरतनी चाहिए और भ्रष्टाचार सिद्ध होते ही आरोपी को पद से हटा दिया जाना चाहिए. तीसरा मसला है- समान विकास का. गांवों में हर जरूरी सुविधा दी जाये. चौथा, उद्योगपतियों की तरह किसानों को भी अपने उत्पादों के मूल्य-निर्धारण का अधिकार होना चाहिए. पांचवां है, महिलाओं को उच्च स्थान और अधिकार मिलना चाहिए.
मोहम्मद, चंपारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










