तो इतने दिन क्या आप सो रहे थे?

Published at :24 Apr 2014 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
तो इतने दिन क्या आप सो रहे थे?

अभी कुछ दिनों पहले राज्य के एक माननीय नेताजी ने कहा कि बहुमत में आयेंगे तो पारा शिक्षक को स्थायी करेंगे. गौरतलब है कि ये नेताजी राज्य के सत्ताधारी दल के हैं. ऐसे में हम भोली-भाली जनता के मन में यह सवाल उठना लाजिमी ही है कि जब आप सत्ता में आयेंगे तो आप कोई […]

विज्ञापन

अभी कुछ दिनों पहले राज्य के एक माननीय नेताजी ने कहा कि बहुमत में आयेंगे तो पारा शिक्षक को स्थायी करेंगे. गौरतलब है कि ये नेताजी राज्य के सत्ताधारी दल के हैं. ऐसे में हम भोली-भाली जनता के मन में यह सवाल उठना लाजिमी ही है कि जब आप सत्ता में आयेंगे तो आप कोई काम करेंगे. लेकिन जब सरकार आपकी ही थी तो उतने दिन से सरकार में आप क्या कर रहे थे.

क्या आपकी आंख अभी खुली है? दिल्ली से आये एक मंत्रीजी ने भी कहा था कि 15 फरवरी या आचार संहिता के पहले झारखंड में शिक्षक नियुक्ति पूरी कर ली जायेगी. आपके झूठे वादे अब हम भी और जनता भी समझ रही है. बहुमत क्या मत मिल जाये वही बहुत है. लोरी गाना बंद करें. जनता जाग रही है अगर आपको लगता है कि झारखंड की जनता आपकी लोरी पर सो गयी तो इंतजार कीजिए चुनाव के फैसले की तारीख का. जवाब मिल जाएगा.

संजीव कुमार, खुर्द, डाल्टनगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola