क्यों न लॉटरी से चुने जायें प्रतिनिधि?

Published at :31 Mar 2014 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
क्यों न लॉटरी से चुने जायें प्रतिनिधि?

पुरानी व्यवस्था पुराने लोगों के लिए ठीक थी, लेकिन इस आधुनिक युग में भी उसे क्यों ढोया जा रहा है? इसलिए मेरे विचार से व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट की राजनीति को रद्द करके उसके बदले उम्मीदवारों की लॉटरी निकालना ज्यादा सही रहेगा. इस नयी व्यवस्था के अनेक फायदे होंगे, जैसे- इसे इस्तेमाल में लाये […]

विज्ञापन

पुरानी व्यवस्था पुराने लोगों के लिए ठीक थी, लेकिन इस आधुनिक युग में भी उसे क्यों ढोया जा रहा है? इसलिए मेरे विचार से व्यवस्था परिवर्तन के लिए वोट की राजनीति को रद्द करके उसके बदले उम्मीदवारों की लॉटरी निकालना ज्यादा सही रहेगा. इस नयी व्यवस्था के अनेक फायदे होंगे, जैसे- इसे इस्तेमाल में लाये जाने से जातिवाद, धर्मवाद, वंशवाद, सांप्रदायिकता और अन्य आपसी मतभेद के लिए कोई जगह नहीं बचेगी.

इसके साथ ही चुनाव के नाम पर होनेवाली फिजूलखर्ची की भी कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. मुङो खेद है कि अंधों की दुनिया में आईना खरीदने वाला कोई नहीं है. गौरतलब है कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आसमान से टपककर कोई फरिश्ता, या परमेवर आने वाला नहीं है. जो भी परिवर्तन करना है, मिलजुल कर हमें ही करना होगा. वरना देश के हालात इससे भी बुरे होंगे.

महावीर साहू, लोहरदगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola