शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिये पैसे, पति ने बोला तीन बार तलाक

Updated:
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पत्नी ने नहीं दिये पैसे, पति ने बोला तीन बार तलाक

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में शराब के लिए तीन तलाक कहने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और अवैध रूप से शराब खरीदने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होती है. जानकारी के मुताबिक जिले में एक शराबी पति ने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में शराब के लिए तीन तलाक कहने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और अवैध रूप से शराब खरीदने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होती है. जानकारी के मुताबिक जिले में एक शराबी पति ने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. पत्नी ने जब देने से इनकार किया, तो पहले उसकी जमकर पिटायी की, उसके बाद तीन बार तलाक,तलाक और तलाक बोलकर उससे अपना नाता तोड़ लिया.

घटना के बाद स्थानीय वीरपुर थाने की पुलिस ने नशेड़ी पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जा रहा है कि मामला वीरपुर पश्चिमी के पंचायत की रहने वाली रुबेदा खातून का पति मोहम्मद शकील शराबी है. वह लगातार शराब पीने के लिए मारपीट करते रहता है. दोनों ने 22 साल पहले निकाह किया था. मंगलवार को उसने दोबारा पैसे की मांग की, नहीं देने पर तलाक देकर चला गया. पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस शराबी पति पर कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें-
तीन तलाक पर इलाहाबाद हाइकोर्ट ने फिर की टिप्पणी, कहा- संविधान से ऊपर नहीं कोई भी पर्सनल लॉ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन