नवादा अकबरपुर में होटल में चल रहा था शराब का धंधा, दो गिरफ्तार
Published by : Vivek Singh Updated At : 22 May 2026 2:41 PM
शराब बरामद
Nawada News : अकबरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांती बाजार में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया. गुप्त सूचना मिली कि पांती बाजार निवासी मिथुन कुमार अपने मुर्गा-मछली दुकान में शराब छिपाकर अपने सहयोगी सपिंदर कुमार के साथ चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है.
Nawada News : (अनिल कुमार ) अकबरपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांती बाजार में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया.
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद किया. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में क्या बताया?
थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंन्हा ने बताया कि सतोष कुमार सिह टीम गस्ती के दौरान अवैध शराब छापेमारी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निकली थी.
इसी दौरान फतेहपुर मोड़ के पास गुप्त सूचना मिली कि पांती बाजार निवासी मिथुन कुमार अपने मुर्गा-मछली दुकान में शराब छिपाकर अपने सहयोगी सपिंदर कुमार के साथ चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है.
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान से 375 एमएल की रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की तीन बोतल एवं किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर की सात बोतल बरामद की गयी.
कुल 4.625 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. पुलिस ने मौके से मिथुन कुमार एवं सपिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ अकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है़ पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल दिया गया़ उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और शराब का भंडारण, बिक्री एवं परिवहन करना गंभीर अपराध है.
Also Read : नालंदा का टॉप कुख्यात अपराधी रोहित केवट गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










