नवादा में बीपीएमयू बैठक में एफएलएन को मजबूत करने की बनी रणनीति

Published by : Vivek Singh Updated At : 22 May 2026 12:59 PM

विज्ञापन

बैठक के बाद की तस्वीर

Nawada News : नवादा रजौली प्रखंड स्थित बीआरसी में गुरुवार को निपुण भारत मिशन के तहत मासिक बीपीएमयू बैठक हुई़. इसका मुख्य उद्देश्य मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करना था

विज्ञापन

Nawada News : (मनीष देव) नवादा रजौली प्रखंड स्थित बीआरसी में गुरुवार को निपुण भारत मिशन के तहत मासिक बीपीएमयू बैठक हुई़. इसका मुख्य उद्देश्य मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करना था. बैठक में पिरामल फाउंडेशन, नवादा के प्रोग्राम मैनेजर सुजीत सुमन मौजूद.

फाउंडेशनल विद्यालय स्तर पर निरंतर प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर

उन्होंने फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी यानी एफएलएन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विद्यालय स्तर पर निरंतर प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर दिया. बैठक में एफएलएन को मजबूत करने के लिए चार सूत्री कार्ययोजना होना चाहिए, जिनमें दक्षता आधारित साप्ताहिक और मासिक मूल्यांकन सुनिश्चित करना, गतिविधि आधारित शिक्षण और स्थानीय भाषा आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना.

पंचायत स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा नियमित मॉनिटरिंग, मार्गदर्शन और कक्षा सहयोग देना एवं एफएलएन में कमजोर बच्चों के लिए छोटे समूहों में सुधारात्मक शिक्षण और ग्रीष्मकालीन सहयोग गतिविधियां चलाना शामिल है.

सतत मूल्यांकन पर जोर

बैठक में कहा गया कि निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए सतत मूल्यांकन जरूरी है. इससे बच्चों की प्रगति ट्रैक होगी और आगे की शैक्षणिक दिशा तय की जा सकेगी. विभिन्न पंचायतों के मास्टर ट्रेनर्स ने अपने फील्ड ऑब्जर्वेशन और अनुभव साझा किए. बैठक का संचालन एवं समन्वयन गांधी फेलो प्रशांत सोनटक्के ने किया.

गांधी फेलो को दी गयी विदाई

प्रशांत सोनटक्के पिछले दो वर्षों से रजौली प्रखंड में शिक्षा विभाग के साथ मिलकर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे. उनका कार्यकाल पूर्ण होने पर मास्टर ट्रेनर्स ने उन्हें भावभीनी विदाई दी.

Also Read : नवादा में हाईवा और बोलेरो की सिधी टक्कर, दो गभीर रुप से घायल

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन