नवादा में हाईवा और बोलेरो की सिधी टक्कर, दो गभीर रुप से घायल
टक्कड़ के बाद की तस्वीर
Nawada Road Accident : अकबरपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो और हाईवा में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे हाईवा पलट गई और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बोलेरो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अकबरपुर अस्पताल भेजा गया .
Nawada Road Accident : (अनिल कुमार) अकबरपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बोलेरो और हाईवा में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे हाईवा पलट गई और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
आपके शहर में
बोलेरो में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अकबरपुर अस्पताल भेजा गया .
पुलिस ने घटना पर क्या बताया?
एस आई राजन कुमार ने बताया कि , बोलेरो जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के नारायण पुर गांव से मक्षवे गोविन्दपुर के रास्ते ककोलत जा रहा रहा था. हाईवा फतेहपुर मोड की तरफ से ओभरलोड बालु ले जा रहा था. तभी साईड लेने टक्कर हो गया.
टक्कर इतना जबरदस्त था कि हाईवा इजन व डालाअलग होकर पलट गया वही बोलेरो की परखच्चे निकल गये. आपको बता दें कि अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र मक्षवे गोविन्दपुर सडक,छह माईल बकसोती रोड बरेब गोविन्दपुर सडक मुख्य मार्ग पर आए दिन ऐसी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की है. सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भेजा.
लेकिन धायलो के द्रारा गया जी इलाज कराने लेकर चला गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
Also Read : नवादा में 9 दिन से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, रोड जाम कर परिजनों का हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए