22kmpl माइलेज, ADAS फीचर और सनरूफ भी...भारत में पेश हुई होंडा की नई SUV
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2026 3:09 PM
Honda ZR-V (Photo: Honda India)
Honda ZR-V भारत में कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV के तौर पर सामने आई है. यह प्रीमियम डिजाइन, एडवांस टेक और हाइब्रिड पावर का शानदार मेल पेश करती है. इसमें बड़ा केबिन, लग्जरी फीचर्स, ADAS सेफ्टी और दमदार माइलेज मिलता है.
अगर आप एक नई प्रीमियम SUV का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Honda Cars India ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई फ्लैगशिप SUV ZR-V से पर्दा उठा दिया है. खास बात ये है कि कंपनी ने इसे City Facelift के साथ शोकेस किया है. यह SUV भारत में पूरी तरह से तैयार यूनिट यानी CBU (Completely Built Unit) के तौर पर लाई जाएगी, इसलिए इसकी संख्या भी सीमित रहने वाली है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन अगर आप इस SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है. वहीं, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से मिलनी शुरू हो सकती है.
Honda ZR-V: डिजाइन
इसका डिजाइन काफी बॉक्सी, भारी-भरकम के साथ स्मूद और प्रीमियम रखा गया है. फ्रंट में स्लिम LED हेडलाइट्स और उनके अंदर इंटीग्रेटेड L-शेप DRLs देखने को मिलते हैं. वहीं ब्लैक वर्टिकल-स्लैट ग्रिल SUV को एक स्पोर्टी टच देती है. बंपर के दोनों किनारों पर दिए गए फंक्शनल एयर वेंट्स और नीचे का ब्लैक्ड-आउट हिस्सा इसके एग्रेसिव लुक को और मजबूत करते हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो बड़े व्हील आर्चेस के साथ 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं.
पीछे की तरफ टेललैंप्स दिए गए हैं. वहीं, ब्लैक फिनिश वाला रियर बंपर और दोनों तरफ सिल्वर ट्रिम के साथ दिए गए एग्जॉस्ट आउटलेट्स इसकी स्पोर्टी अपील को बढ़ाते हैं. SUV में रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और रियर वाइपर भी मिलता है. साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,576 mm, चौड़ाई 1,840 mm और ऊंचाई 1,621 mm है.

Honda ZR-V: इंटीरियर
- Honda ZR-V का इंटीरियर काफी मिनिमल और प्रीमियम फील देता है.
- SUV में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है.
- इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.
Honda ZR-V: फीचर्स
- SUV में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. इससे ड्राइवर और पैसेंजर अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग टेम्परेचर सेट कर सकते हैं.
- पैनोरमिक सनरूफ के कारण केबिन ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है.
- इसमें वायरलेस फोन चार्जर मिलता है.
- 12-स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम शानदार और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है.
- एम्बिएंट लाइटिंग के जरिए केबिन का माहौल रात में काफी प्रीमियम नजर आता है.
- पावर्ड टेलगेट की मदद से बूट को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से खोला और बंद किया जा सकता है.
Honda ZR-V: सीटिंग और कम्फर्ट
- सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. यह केबिन को प्रीमियम टच देती है.
- आगे और पीछे दोनों रो में सेंटर आर्मरेस्ट मौजूद है.
- ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल है, जिससे बेहतर ड्राइविंग पोजिशन आसानी से सेट की जा सकती है.
- को-ड्राइवर सीट में 4-वे पावर एडजस्टमेंट मिलता है, जिससे पैसेंजर को एक्स्ट्रा कम्फर्ट मिलता है.
Honda ZR-V: केबिन और डिजाइन
- गियर सेलेक्टर में फिजिकल बटन्स दिए गए हैं, जो सेंटर कंसोल को क्लीन और मॉडर्न लुक देते हैं.
- इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के कारण केबिन का लेआउट ज्यादा प्रीमियम और साफ-सुथरा दिखाई देता है.
Honda ZR-V: सेफ्टी फीचर्स
- सेफ्टी के लिए SUV में 8 एयरबैग्स दिए गए हैं.
- Level-2 ADAS कई एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स के साथ एक्स्ट्रा सेफ्टी देते हैं.
- TPMS सिस्टम टायर प्रेशर पर नजर रखता है और किसी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत देता है.
- 360-डिग्री कैमरा पार्किंग और तंग जगहों में गाड़ी चलाने को काफी आसान बना देता है.

Honda ZR-V: इंजन और परफॉरमेंस
इसमें 2.0-लीटर का फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप मिलकर 184 hp की पावर और 315 Nm का दमदार टॉर्क पैदा करता है. SUV में e-CVT गियरबॉक्स मिलता है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर भेजता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 172 kmph तक लिमिट की गई है. Honda ZR-V लगभग 22.79 kmpl का दावा किया गया माइलेज भी ऑफर करती है.
यह भी पढ़ें: 2026 Honda City भारत में लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










