नवादा रजौली में 76 लीटर देसी महुआ शराब बरामद पुलिस अभियान जारी

Published by : Vivek Singh Updated At : 22 May 2026 10:06 AM

विज्ञापन

बरामद शराब

Bihar Liquor Ban : नवादा जिला के रजौली थाना इलाके के राधे बिगहा गांव के टिलहा पर से पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 76 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है.हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

Bihar Liquor Ban : (कुमार मनीष देव) नवादा जिला के रजौली थाना इलाके के राधे बिगहा गांव के टिलहा पर से पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 76 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है.हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए.

घटना के बारें में थानाध्यक्ष ने क्या बताया?


थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराबमुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मिली सूचना पर एसएसआई कृष्णकांत झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्राम सतगीर नदी के आगे टिलहा के समीप छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान क्या कुछ मिल?

छापेमारी के दौरान उजले रंग के प्लास्टिक में बंद कुल 76 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया.पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान में जुट गई है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री और सेवन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Also Read : शेखपुरा के कसार हत्या कांड मे पुलिस के हांथ अब भी खाली, बोरे मे लिखा था सनोज का नाम

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन