शेखपुरा के कसार हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब भी खाली, बोरे पर लिखा था ‘सनोज’

Updated:
विज्ञापन

सांसद परिजनों से मिलते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sheikhpura Crime News : शेखपुरा जिले के कसार सहायक थाना अंतर्गत कसार गांव में दो नाबालिकों की हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ किया है. पूछताछ के दौरान फिलहाल अनुसंधान में पुलिस को क्या कामयाबी मिली है यह अभी पहेली बनी है.

विज्ञापन

Sheikhpura Crime News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के कसार सहायक थाना अंतर्गत कसार गांव में दो नाबालिकों की हत्या मामले में एसआईटी की टीम ने लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ किया है. पूछताछ के दौरान फिलहाल अनुसंधान में पुलिस को क्या कामयाबी मिली है यह अभी पहेली बनी है.

विज्ञापन

कसार गांव के अंकुश कुमार एवं प्रिंस कुमार की हत्या कर लाश को  बोरे में ईंट पत्थर के साथ बांधकर गांव के ही एक तालाब में फेंक दिया था. हत्या के तीन दिन बाद बोरे मे बंद शव तलाव में तैरता हुआ पाया गया था.

चर्चित हत्याकांड में ना ही गिरफ्तारी और ना ही खुलासा :जमुई सांसद अरुण भारती

बड़ी बात यह है कि इस चर्चित हत्याकांड में ना ही किसी की गिरफ्तारी अब तक हो सकी और ना ही कोई खुलासा हुआ. इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल से लेकर जमुई सांसद अरुण भारती ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

वे गुरुवार को कसार गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया.  सांसद के समक्ष ग्रामीणों ने कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली. सांसद ने भी इस हत्याकांड की घटना से लेकर शेखपुरा में बढ़ते अपराध के मुद्दे को सीएम सम्राट चौधरी के समक्ष मजबूती रखने का ऐलान किया है.

भाकपा माले और सीपीआई ने भी आंदोलन का ऐलान

भाकपा माले और सीपीआई ने भी आंदोलन का ऐलान किया है. इन तमाम परिस्थितियों के बीच हत्याकांड को लेकर जहां आम लोग अपराधियों के इस क्रूर मानसिकता को लेकर हैरान है. वही परिजनों के आंखों में न्याय  की टकटकी साफ दिख रही है.

बोरे मे थी लाश लिखा था सनोज, हो रही जांच

कसार हत्याकांड में नाबालिकों का शव बोरे में बंद था. पुलिस के लिए अब तक जांच का बड़ा आधार माना जा रहा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त प्लास्टिक के बोरे में सनोज नाम लिखा हुआ था.

दरअसल आटा चक्की मिल में गेहूं पिसवाने के दौरान मिल संचालक बोरे में ग्राहकों का नाम रंग और ब्रश से लिखा करते हैं. जिस बारे में नाबालिकों की लाश मिली उसमें सनोज नाम अंकित था.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

बताया जा रहा है की कसार और आसपास के इलाके से लगभग 10 सनोज नाम के व्यक्ति को थाने पर बुलाया गया. इस दौरान सभी से पूछताछ की गई. जबकि कसार गांव के ही एक मिल मालिक से भी पूछताछ किया गया.

पूछताछ में मिल मालिक ने बोरे में लिखे नाम के लिखावट की पहचान की है. लेकिन एसआईटी के इन तामम पूछताछ के बाद भी फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.

Also Read : नालंदा के मध्य विद्यालय कैला के शिक्षकों ने नहीं दिए थे एमडीएम संबंधी प्रतिवेदन, डीईओ ने की स्पष्टीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन