क्या है पीएम मित्र पार्क, पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

PM Mitra Park: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो गए. अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया. अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी का मध्य प्रदेश में यह दूसरा दौरा है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए जंगली चीतों को राज्य के श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा था. इन चीतों को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत भारत लाया गया था.

विज्ञापन

PM Mitra Park: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में देश के पहले ‘पीएम मित्र पार्क’ का शिलान्यास किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत की.

2,158 एकड़ में फैला है पीएम मित्र पार्क

लगभग 2,158 एकड़ के भूभाग में विकसित होने वाला यह ‘पीएम मित्र पार्क’ विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा और इसका सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को मिलेगा क्योंकि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा. एक अधिकारी ने बताया कि ‘पीएम मित्र पार्क’ में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कें आदि जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसमें श्रमिकों और महिला कर्मचारियों के लिए आवास और सामाजिक सुविधाएं भी होंगी जो इसे केवल औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि आदर्श औद्योगिक नगर का रूप देती हैं.

पीएम मित्र पार्क पर देश की टॉप टेक्सटाइल कंपनियों ने किया निवेश

‘पीएम मित्र पार्क’ में देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों ने भरोसा जताते हुए अब तक 23 हजार 146 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिये हैं. अधिकारी ने बताया कि यह निवेश उद्योगों की स्थापना के साथ स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा. उन्होंने कहा कि वस्त्र क्षेत्र के बड़े संगठनों और उद्योग समूहों ने यहां निवेश करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे न केवल प्रदेश को औद्योगिक लाभ मिलेगा, बल्कि निर्यात भी बढ़ेगा. धार से तैयार वस्त्र और परिधान अब सीधे वैश्विक बाजार में पहुंचेंगे और जल्दी ही मध्यप्रदेश की पहचान अब टैक्सटाइल-हब के रूप में होने लगेगी.’’

प्रधानमंत्री मोदी के ‘5-एफ’ विजन के अनुरूप तैयार पीएम पार्क

प्रधानमंत्री मोदी के ‘5-एफ’ विजन के अनुरूप यह पार्क ‘फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन की संपूर्ण ‘वैल्यू चैन’ बनायेगा. ‘‘किसानों से प्राप्त कच्चा कपास उद्योगों में धागा बनेगा, वहीं से वस्त्र और परिधान तैयार होंगे और यही उत्पाद विदेशों तक जाएंगे. इस तरह पूरी वैल्यू चैन एक ही स्थान पर पूरी होगी. यही इस पार्क की विशिष्टता होगी और अन्य पार्कों के ‍लिये आदर्श बनेगी.’’

पीएम मित्र पार्क’ से लगभग तीन लाख रोजगार सृजित होंगे

‘पीएम मित्र पार्क’ से लगभग तीन लाख रोजगार सृजित होंगे, जिसमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे.

मध्यप्रदेश के अलावे 6 अन्य राज्यों में स्थापित होंगे पीएम मित्र पार्क

केंद्र सरकार ने 2021-22 से 2027-28 की अवधि के बीच 4,445 करोड़ रुपये की लागत से सात पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम मित्र) पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी थी. मध्यप्रदेश के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश में पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi in MP : मध्य प्रदेश के धार पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन पर अलग अंदाज में आए नजर

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola