PM Modi in MP : मध्य प्रदेश के धार पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन पर अलग अंदाज में आए नजर
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार में (Photo: PTI)
PM Modi in MP : मध्यप्रदेश के धार पहुंचने के बाद पीएम मोदी का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया. लोग फूलों की मा ला लेकर वहां पहुंचे थे. देखें वीडियो.
PM Modi in MP : मध्यप्रदेश के धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘8वां राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की शुरुआत करने से पहले अलग अंदाज में नजर आए. वे खुली गाड़ी में सभा स्थल पहुंचे. यहां उनका इंतजार हजारों लोग कर रहे थे. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. गाड़ी में उनके साथ प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी नजर आए. वहां मौजूद लोगों ने फूल से उनका स्वागत किया. इसका वीडियो डीडी न्यूज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो.
धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन किया और ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ सहित कई अन्य पहल की शुरुआत की. इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के धार में आकर खुशी हुई. यहां महिलाओं पर केंद्रित पहल की शुरुआत कर रहा हूं, जो जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करेंगी. साथ ही पीएम मित्रा पार्क का भी उद्घाटन हो रहा है.
यह भी पढ़ें : PM Modi in Dhar : परमाणु धमकियों से नहीं डरता भारत, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
जन्मदिन पर पीएम मोदी का मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को यानी आज 75 वर्ष के हो गए हैं. जन्मदिन पर यह उनका मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है. पिछले वर्ष 17 सितंबर 2022 को उन्होंने नामीबिया से लाए गए चीतों को ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा था. यह परियोजना भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को वापस लाने का प्रयास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










