PM Modi in Dhar : परमाणु धमकियों से नहीं डरता भारत, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Sep 2025 1:11 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Dhar : अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार पहुंचे पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि ये नया भारत है जो परमाणु धमकियों से नहीं डरता. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि धार में देश का सबसे बड़ा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क उद्योग जगत को नई ऊर्जा और किसानों की उपज को उचित मूल्य प्रदान करेगा.

विज्ञापन

PM Modi in Dhar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक रैली में कहा कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी पैड ध्वस्त कर दिए. हमारे सैनिक एक झटके में पाकिस्तान को घुटनों पर ले आए. यह नया भारत है और परमाणु धमकियों से नहीं डरता.

वीर जवानों ने पाकिस्तान को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मां की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पाकिस्तान के आतंकियों ने हमारी बहनों और बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की थी. इसके जवाब में हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर आतंकियों के कैंप नष्ट कर दिए. हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया. उन्होंने बताया कि कल ही एक पाकिस्तानी आतंकी दुनिया के सामने अपना हाल रोते हुए सुना रहा था. पीएम ने कहा कि यह नया भारत है, जो किसी के परमाणु हथियारों की धमकी से डरता नहीं है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धार में देश का सबसे बड़ा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क उद्योग जगत को नई ऊर्जा और किसानों की उपज को उचित मूल्य प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें : PM Modi in MP : मध्य प्रदेश के धार पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन पर अलग अंदाज में आए नजर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola