West Bengal Viral Video: टीएमसी का मतलब तालिबानी, माइंडसेट और कल्चर, महिला की पिटाई को लेकर बीजेपी ने कहा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

West Bengal Viral Video : पश्चिम बंगाल में महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसपर बीजेपी ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है.

विज्ञापन

West Bengal Viral Video : पश्चिम बंगाल में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मामले को लेकर कहा कि टीएमसी का मतलब Talibani Mindset and Culture है. बंगाल की सड़क पर दिनदहाड़े तालिबानियों की तरह कंगारू कोर्ट का न्याय दिए जाने का क्रूर वीडियो देखकर पूरा देश गुस्से में है. वीडियो में नजर आने वाला शख्स टीएमसी विधायक का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स पर कार्रवाई करने की बात कहने के बजाय, टीएमसी विधायक यह कह रहे हैं कि जिस महिला की पिटाई की जा रही थी, उसका चरित्र ठीक नहीं है. विधायक ने पीड़िता को ही अपमानित किया. दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि मणिपुर और महिलाओं के मुद्दों पर बोलने वाला विपक्ष चुप है. वे तब भी चुप थे जब संदेशखाली हुई थी. इससे पता चलता है कि उन्हें महिलाओं के मुद्दों की कोई परवाह नहीं है. उन्हें केवल अपने राजनीतिक रूप से सुविधाजनक एजेंडे की परवाह है.

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है बंगाल: नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में एक जोड़े की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रदेश की तृणमूल कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल से एक भयानक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो उन क्रूरताओं की याद दिलाता है जो केवल धर्मतंत्रों में मौजूद हैं. संदेशखलि हो, उत्तर दिनाजपुर हो या कई अन्य स्थान, दीदी का पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है.

Read Also : West Bengal: ‘ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप’, अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर बोला ‘दीदी’ पर हमला

क्या है वायरल वीडियो में

पश्चिम बंगाल पुलिस ने अवैध संबंध के आरोप में एक जोड़े के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आने पर एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वीडियो में जो व्यक्ति दोनों को डंडे से पीटते हुए दिख रहा है, वह कथित तौर पर उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा का एक स्थानीय टीएमसी नेता है, जहां अवैध अदालत (कंगारू कोर्ट) के फैसले के बाद यह घटना हुई थी. आरोपी ताजमुल उर्फ ​​जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola