Weather Forecast: मौसम लेगा करवट! मुंबई में होगी बारिश, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बरसात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Nov 2023 8:42 AM

विज्ञापन

New Delhi: A bird flies over the Red Fort amid smog, in New Delhi, Monday, Nov. 6, 2023. Pollution levels in Delhi-NCR on Monday morning were recorded around seven to eight times above the government-prescribed safe limit. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI11_06_2023_000019B)

Weather Forecast Today : स्काइमेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है और 8 नवंबर तक पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.

विज्ञापन
undefined

दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. आनंद विहार में AQI 432, आर.के. पुरम में 437, पंजाबी बाग में 439 और न्यू मोती बाग में 410 रिकॉर्ड किया गया है. इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सोमवार को मामूली सुधार देखा गया, जबकि अधिकत्तम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यानी आज दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

undefined

इस बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत देने वाली खबर आई है. दरअसल, विभाग ने कहा है कि जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक दे सकता है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में मौजूद प्रदूषकों को खत्म करने के लिए जो परिस्थितियां अनुकूल होने वाली हैं.

undefined

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन पर नजर डालें तो, मंगलवार देर रात से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिल सकता है. इसके असर से मौसम में बदलाव हो सकता है.

undefined

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 नवंबर से 10 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 10 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. राजस्थान और पंजाब में भी 8 से 9 नवंबर के दौरान मौसम करवट ले सकता है.

undefined

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में प्रदूषकों को हटाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मंगलवार रात से बनने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. इसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में बेमौसम बारिश देखने को मिल सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को तमिलनाडु के दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. दक्षिणी ओडिशा और दक्षिणी तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 24 घंटों के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं व्यक्त की गई है.

undefined

कारोबारी नगरी मुबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में 8 नवंबर से 11 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने व्यक्त की है. बारिश के बाद मुंबईकरों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन