Weather Forecast : 24 से 28 मार्च के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rain Alert

Weather Forecast : 24 से 28 मार्च के बीच कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग ने वेदर को लेकर क्या दिया ताजा अपडेट जानें यहां.

विज्ञापन

Weather Forecast : देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 24 से 28 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और गरज होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 24 से 27 मार्च तक जबकि उत्तराखंड में 26 और 27 मार्च को भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा के छह जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग  ने ओडिशा के कई जिलों में सोमवार के लिए आंधी-तूफान का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के भुवनेश्वर केंद्र के अनुसार, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और जगतसिंहपुर जिलों में बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं. विभाग ने राज्य में अगले चार से पांच दिनों में दिन के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का भी अनुमान जताया है.

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान 3-5°C तक बढ़ सकता है. इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा. अगले 4-5 दिनों में मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में तापमान 2-4°C तक बढ़ने की संभावना है. अगले 3 दिनों में गुजरात में तापमान 2-3°C तक बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद 2-3°C की गिरावट आ सकती है.

बिहार में अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी तपिश

बिहार में बीते तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला थम गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी का असर तेज होगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, वर्तमान मौसमी प्रणाली के चलते बिहार में अब मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मुस्कान और साहिल की हिमाचल प्रदेश के कसोल में अजीब थी एक्टिविटी! होटल में भी बोला था झूठ

झारखंड का अब बढ़ेगा तापमान

झारखंड में पिछले चार दिनों से चल रहे मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है. 29 मार्च तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान करीब नौ से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है. न्यूनतम तापमान भी चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola