Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बढ़ रही है सर्दी, दीपावली में कनकनी वाली ठंड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Nov 2023 6:50 PM
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब,हरियाणा समेत कई और राज्यों में सर्दी की दस्तक हो गई है.

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब,हरियाणा समेत कई और राज्यों में सर्दी की दस्तक हो गई है. दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दिखाई देने लगा है.

इधर, राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण भी समस्या खड़ी कर रहा है. गुरुवार को सुबह वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. हालांकि मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदूषण में मामूली सुधार होने की उम्मीद की जा रही है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार सुबह आठ बजे 420 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार शाम चार बजे यह 426 था. वहीं, दिल्ली के पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 369, गुरुग्राम में 396, नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 450 और फरीदाबाद में 413 दर्ज किया गया.

यूपी में भी ठंड की दस्तक शुरू हो हो गई है. यूपी के शहरों में धुंध होने लगा है. यहां भी सुबह शाम के तापमान में काफी अंतर आने लगा है. हालांकि यूपी में प्रदूषण का असर दिखाई दे रहा है. लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी.

बिहार के कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के अंदर तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी. इसके साथ ही कई जिलों में कोहरा और धुंध भी छाए रहने की भी संभावना है.

ठंड की दस्तक झारखंड में भी हो गई है. धीरे-धीरे पूरे राज्य में सर्दी बढ़ रही है. पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है. कई जिलों में कोहरा भी छाने लगा है. वहीं, दीपावली के दौरान रात में ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ने की संभावना है.

उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की चपेट में आते जा रहे हैं. हर बदलते दिन के साथ सर्दी बढ़ रही है. दीपावली के दिन भी कई राज्यों में देर रात वातावरण में कनकनी वाली सर्दी रहने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










