Weather Forecast: कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी... पहाड़ों से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Nov 2023 10:38 PM
देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में सर्दी बढ़ती जा रही है तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसका असर आज से शुरू होकर एक दिसंबर तक रहेगा.

देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर भारत में सर्दी बढ़ती जा रही है तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसका असर आज से शुरू होकर एक दिसंबर तक रहेगा.

स्काईमेट वेदर के मुताबिक राजस्थान के उत्तरी भागों और इससे सटे पंजाब के मैदानी इलाकों पर एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. 1 दिसंबर को बारिश और पहाड़ों पर छिटपुट बर्फबारी हो सकती है. मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दिखेगा.

वहीं, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों समेत दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. हरियाणा के करनाल, अंबाला, रोहतक, हिसार, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और फिरोजपुर शहरों में बारिश हो सकती है.

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी और तापमान गिरने से मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ेगी.

दिल्ली में पिछले दो दिन के दौरान बारिश और हवा चलने से बुधवार को वायु गुणवत्ता बेहतर हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को प्रदूषण के गंभीर स्तर से राहत मिली. दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है जबकि मंगलवार को एक्यूआई 312 रहा था.

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है लेकिन अधिकांश स्थानों पर यह जमाव बिंदु से ऊपर रहा तथा अगले कुछ दिनों में बर्फबारी होने का अनुमान है. अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी कुछ दिनों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी कुछ दिनों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है. बीते 24 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर इस समय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है, जिसके कारण केंद्र शासित प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश अथवा बर्फबारी होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










