ePaper

PHOTOS: झारखंड-UP में झमाझम बारिश, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated at : 04 Oct 2023 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड-UP में झमाझम बारिश, बिहार में जारी हुआ अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

National

झारखंड में बीते लगातार बारिश हो रही है. बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसी तरह बिहार के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है. इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी आज बारिश होगी.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में बीते लगातार बारिश हो रही है. बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसी तरह बिहार के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है. इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी आज बारिश होगी.

undefined

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, पूर्वी विदर्भ, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.

undefined

झारखंड के कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि, एक सप्ताह से कभी कम तो कभी तेज बारिश हो रही है. ऐसे में पांच डिग्री तक तापमान घट गया है. कोल्हान में अभी बारिश से राहत नहीं मिल रही है.

undefined

छह अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर कोल्हान में पड़ा है. चार अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है.

undefined

बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी है. राज्यभर में लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया है. राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. इसके बाद लोगों को उमस से राहत मिली है. यहां लोगों ने उमस भरी गर्मी झेला है.

undefined

राज्यभर में फिर विभाग ने बारिश और ठनका को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी पटना में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव भी हुआ है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में बुधवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड से हुई. इसके बाद रिमझिम फुहारों ने मौसम बदल दिया. बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है.

undefined

उत्तर प्रदेश में बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.

undefined

उत्तर प्रदेश में 5, 6 और 7 अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहेगा. जबकि 8 और 9 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.

undefined

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं न्यूनतम तापमान में पूरे प्रदेश में यही स्थिति देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन