Weather Forecast: अगले 5 दिनों तक 5 राज्यों में कहर बनकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy-Rain-Alert

Heavy-Rain-Alert

Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और आंधी-तूफान आने का भी खतरा है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: जुलाई के महीने में भी बारिश का कहर जारी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर भारत, पश्चिम भारत, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अगले 24 घंटों में 20 सेमी तक वर्षा होने की संभावना है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बिहार में 1 जुलाई से 5 जुलाई तक गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य के कई इलाकों में आंधी और तूफ़ान आने की भी संभावना है. IMD ने अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में भी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, 1 जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी और तूफ़ान आ सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज

जून की तरह ही जुलाई में भी पश्चिम बंगाल में बारिश आफ़त बनकर बरस सकती है. भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जुलाई से 5 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. काले बादल सूरज को ढक देंगे और गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिलेगी.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में 2 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 5 से 7 जुलाई तक भी राज्य के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ अत्यधिक बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 20 सेमी तक वर्षा हो सकती है.

ओडिशा में बारिश का कहर

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 1 से 3 जुलाई तक ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफ़ान आने की भी आशंका है.

यह भी पढ़े: Very Heavy Rain Alert: 7 दिनों तक मानसून का रौद्र रूप, गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola