Very Heavy Rain Alert: 7 दिनों तक मानसून का रौद्र रूप, गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert

Very Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई महीने के पहले सप्ताह में कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 1 से लेकर 6-7 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain Alert: पूरे भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है. पूर्वी भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत समेत कई और जगहों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह जम्मू कश्मीर से लेकर केरल और राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अगले कुछ घंटे में मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 20 सेमी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

https://twitter.com/Indiametdept/status/1939977891183567266

बना हुआ है निम्न दबाव का क्षेत्र

देश में बने मौसमी सिस्टम के कारण कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इस मौसमी सिस्टम के कारण कई इलाकों में आगामी दिनों में जोरदार बारिश हो रही है.

  • मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में आगामी 6 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 1 से 6 जुलाई के दौरान झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है.
  • 1 जुलाई से लेकर 4 जुलाई के दौरान बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 1, 4 और 5 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 7 दिनों के दौरान बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल समेत कई और इलाकों में बारिश के साथ आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती है.
  • आईएमडी के मुताबिक 1 से लेकर 6 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 2, 5 और 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
  • 1 जुलाई को उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है. पश्चिमी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जाहिर की है. 2 और 3 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 6 जुलाई को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola