Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में बर्फबारी तो यहां हो रही आफत की बरसात, जानें अपने राज्य का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Dec 2023 6:39 PM

विज्ञापन

Srinagar: Young men play cricket at a ground covered with frost during a cold winter morning as intense cold wave grips Kashmir valley, in Srinagar, Friday, Dec. 15, 2023. (PTI Photo/S Irfan)(PTI12_15_2023_000087A)

Weather Forecast: दिसंबर का महीना आधा पार कर चुका है. उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है.

विज्ञापन
undefined

दिसंबर का महीना आधा पार कर चुका है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हो गये हैं. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई और राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है. इधर पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है.

undefined

जम्मू कश्मीर में ताजा बर्फबारी हो रही है. प्रदेश के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के बाद इलाके में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई. गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी का लोगों ने खूब आनंद भी लिया. बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी.  पर्यटक बर्फ में आनंद ले रहे हैं.

undefined

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिली जिसकी वजह से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी, इसके प्रभाव से घाटी के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई.

undefined

राजधानी दिल्ली का भी ठंड से बुरा हाल है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा दिल्ली को लोग कोहरे से भी दो-चार हो रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आ सकती है.

undefined

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में सर्दी में और इजाफा होगा. सबसे ज्यादा ठंड माउंट आबू में पड़ रहा है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

undefined

यूपी के मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. प्रदेश में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित होगा.

undefined

सर्दी का कहर झारखंड में भी नजर आ रहा है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में पारा गिर गया है. कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण तापमान में यह गिरावट आई है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आएगी.

undefined

बिहार में ठंड का कहर है. कई जिलों में तापमान गिरता जा रहा है. आम जनजीवन भीषण सर्दी से प्रभावित है. प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहेगा.

undefined

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेश के कई इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है. प्रदेश में क्रिसमस से पहले बादल छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.

undefined

तमिलनाडु के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण नागरकोइल शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर जलभराव देखा गया. कई जगह घरों में भी पानी घुस गया है. तिरुनेलवेली में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गये.

Also Read: Lok Sabha Security Breach: कौन है आरोपी महेश कुमावत, मास्टरमाइंड ललित के साथ रची थी साजिश, क्या था पहला प्लान
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन