Weather Forecast: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, यहां होगी बारिश, जानिए अपने राज्य का मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2023 3:24 PM
Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिन की खिली धूप में सर्दी का अहसास कम होता है, लेकिन सूरज डूबते ही भीषण सर्दी पड़ने लगती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब समेत कई और राज्यों में ठंड से जीना मुहाल हो रहा है.

Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. खासकर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिन की खिली धूप में सर्दी का अहसास कम होता है, लेकिन सूरज डूबते ही कड़ाके की सर्दी पड़ने लगती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब समेत कई और राज्यों में ठंड से जीना मुहाल हो रहा है.

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी शनिवार से दिखाई दे सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बारिश हो सकती है.मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि बादल छाए रहने के कारण उत्तर और मध्य कश्मीर में शीत लहर कम हुई है लेकिन दक्षिण कश्मीर के इलाकों में कल से तापमान और गिर गया है. जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम यानी 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. IMD ने कहा है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 346 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.

वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिल्ली से भी अधिक है.

सर्दी का सितम झारखंड में भी जारी है. राजधानी रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो, रांची समेत पूरे राज्य में ठंड अभी जारी रहेगी. देश के पश्चिमोत्तर भाग में चल रही ठंडी हवा ने झारखंड में कनकनी बढ़ा दी है.

ठंड का प्रकोप बिहार में भी जारी है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि ठंड में इजाफा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है. राजधानी पटना सहित सूबे के अधिकतर जिलों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है.

यूपी में भी ठंड का कहर है. भीषण सर्दी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. दिन की तुलना में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं दी गई है.

स्काईमेट वेदर के अनुसार शनिवार को दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 16 और 17 दिसंबर को तमिलनाडु के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 17 दिसंबर को केरल में मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. 16 और 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और गिलगित-बाल्टिस्तान में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










