Watch Video : जब आपस में ही भिड़ गए ममता बनर्जी के सांसद

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kalyan Banerjee (Left) Kirti Azad (Right)

Watch Video : अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने दावा किया, "4 अप्रैल दो टीएमसी सांसदों के बीच चुनाव आयोग के मुख्यालय में सार्वजनिक रूप से झगड़ा हुआ." देखें क्या है वीडियो में.

विज्ञापन

Watch Video : बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुछ वीडियो शेयर किया है. इसमें दो नेता आपस में उलझते नजर आ रहे हैं. वीडियो पोस्ट करके दावा किया जा रहा है कि टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद के बीच बहस हो रही है. सोशल मीडिया पोस्ट में व्हॉट्सएप चैट शेयर करते हुए दावा किया गया, “4 अप्रैल को दो टीएमसी सांसदों के बीच बहस हुई. भारत के चुनाव आयोग के मुख्यालय में यह सबके सामने हुआ. यहां वे एक ज्ञापन देने गए थे.’’ आगे पोस्ट में लिखा गया– ‘’ऐसा लगता है कि टीएमसी  ने अपने सांसदों को निर्देश दिया था कि वे चुनाव आयोग के पास जाने से पहले ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए संसद कार्यालय में जमा हों.” देखें वीडियो

अमित मालवीय ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शेयर  करते हुए लिखा, “तृणमूल कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.” मालवीय द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर कीर्ति आज़ाद ने कल्याण बनर्जी से कहा, “तुम्हारी बहुत पहुंच है, करा लो मुझे गिरफ्तार…” इस पर बनर्जी ने जवाब दिया, “तुम्हें गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं है.” हालांकि, इन मैसेज  की सत्यता की पुष्टि किसी के द्वारा नहीं की गई है. केवल बीजेपी ने बहस होने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें : Delhi Govt : सीएम रेखा गुप्ता ने बंद कर दी केजरीवाल सरकार की एक फ्री स्कीम

राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी के आंतरिक मतभेदों पर सवाल उठ रहे हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये आरोप सत्य हैं, तो यह टीएमसी के भीतर गहरे मतभेदों का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola