Viral Video: कछुए को आम तोड़ता देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2025 4:13 PM

विज्ञापन

Viral Video : कछुए का यह वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कछुआ के आम तोड़ने की कोशिश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कछुआ फेंसिंग पर खड़ा हो कर अपने मुंह से आम तोड़ने की कोशिश कर रहा है. बार बार कोशिश के बाद भी उसे कामयाबी नहीं मिल पा रही है. वीडियो को देखर कई यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का हर दिन कोई न कोई मजेदार या हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता रहता है. कभी-कभी इंटरनेट पर इनकी ऐसी वीडियो भी सामने आ जाती है जिसे देखकर खूब हंसी आती है. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कछुआ अपने मुंह से आम तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है. लेकिन टहनी से लटका आम बार-बार उसके मुंह से फिसल जा रहा है. यह दृश्य इतना हास्यपूर्ण है कि इसे देखते ही कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता. कछुए की इस तरह की असफल कोशिश काफी हास्यास्पद है. आम कछुए के मुंह से बड़ा है इस कारण वो उसके मुंह से बार-बार फिसल जा रहा है. सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज वीडियो को मिल चुके हैं. इसे एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है. कई लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1960298220480868500

लोगों को खूब हंसा रहा वीडियो

वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक बाड़े के ऊपर चढ़कर कछुआ आम तोड़ने की कोशिश कर रहा है. वो लगातार आम तोड़ने की कोशिश करता है, लेकिन उसके छोटे से मुंह में आम फिट नहीं हो पा रहा था, दूसरा टहनी से लटका होने के कारण आम उसके मुंह से बार-बार फिसल जा रहा था. लेकिन कछुए की शांत कोशिश निरंतर जारी रही. महज 8 सेकंड के वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसी आ रही है. यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. हर बार कछुआ आम को मुंह से पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन आम हर बार फिसल जा रहा है.

इंटरनेट पर हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कछुए का मुंह छोटा और कमजोर होता है, इसलिए आम तोड़ने के बजाय वह खुद फिसल जाता है. यह सीन इतना कॉमिक है कि वीडियो देखने वाले जोर-जोर से हंस पड़ते हैं. कछुआ बार-बार कोशिश करता है, लेकिन हर बार असफलता मिलती है, जो दृश्य को और भी मजेदार बना देता है. वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं. कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है. एक यूजर ने हंसते हुए लिखा ‘हा हा हा! फिर से कोशिश करो डियर.’ एक और यूजर ने लिखा ‘आम खट्टे हैं.’ वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो बना रहे शख्स पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि उसे आम तोड़कर कछुआ को दे देना चाहिए, क्योंकि वो भूखा था इसलिए आम खाने की कोशिश कर रहा था.

इसे भी पढ़ें

Viral Video: बीच पर उलट तड़प रहा था कछुआ, फरिश्ता बनकर आ गए दो शख्स, दिल को छू लेगा वीडियो

Viral Video: बाज यूं ही नहीं कहलाता पक्षियों का राजा, झरने से पानी पीना कबूतरों के वश की बात नहीं, देखिए वायरल वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola