AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी, सामने आया वीडियो

Updated:
विज्ञापन
AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी, सामने आया वीडियो

Bharat Mandapam Protest : AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया. कुछ कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह एक बुद्धिहीन प्रदर्शन है. जानें पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Bharat Mandapam Protest : इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया और पीएम मोदी के विरोध में नारे लगाए. इसका वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग हाथ में टी-शर्ट लेकर नरेबाजी कर रहे हैं. देखें वीडियो.

दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि वे पास या QR कोड के साथ अंदर आए थे या नहीं.

यह एक बुद्धिहीन प्रदर्शन : शहजाद पूनावाला

प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि उनके लिए AI का मतलब ‘अम्बिशियस इंडिया’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ या ‘असपिरेशनल इंडिया’ नहीं है. उनके लिए AI का मतलब है भारत के खिलाफ. यह अब INC नहीं, बल्कि ANC यानी एंटी-नेशनल कांग्रेस है. AI समिट को दुनियाभर में सराहा जा रहा है. राष्ट्रपति मैक्रॉन से लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव और शीर्ष टेक कंपनियों के प्रमुखों तक, सैम ऑल्टमैन से सुंदर पिचाई तक, सभी इसकी प्रशंसा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यहां तक कि शशि थरूर ने भी कहा कि AI समिट उत्कृष्ट था. लेकिन राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन कर रही है. यह एक बुद्धिहीन और भावनाहीन प्रदर्शन है. यह प्रदर्शन BJP के खिलाफ नहीं, प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की उपलब्धियों के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें : Pax Silica क्या है, जिसमें अमेरिका के साथ शामिल हुआ भारत? AI सप्लाई चेन से जुड़ा है मामला

प्रदर्शन पर उदय भानु छिब ने क्या कहा?

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब कहते हैं कि आज युवा कांग्रेस के सदस्य AI समिट में गए और नारे लगाए, ‘PM is compromised.’ यह गुस्सा केवल हमारे युवा कांग्रेस सदस्यों का नहीं है. यह हर उस युवा का है जो आज बेरोजगार है. हर कोई जानता है कि हमारे प्रधानमंत्री समझौते में फंसे हुए हैं. अमेरिका के साथ यह व्यापार समझौता हमारे किसानों और आम लोगों को नुकसान पहुंचाएगा. सिर्फ अमेरिका को फायदा होगा. उनकी आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है. हमारे देश में लोकतंत्र है. हम कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola