Viral Video: राइफल लेकर सब्जी खरीदने जाती महिला का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘लेडी सिंघम’

Updated:
विज्ञापन
manipur woman Viral Video

manipur woman Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में राइफल लिए एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे मणिपुर का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि महिला राइफल लेकर सब्जी खरीदने जा रही है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में राइफल के साथ महिला का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे मणिपुर का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि महिला जो राइफल अपने कंधे पर टांगी है, वह अमेरिकन मेड असॉल्ट राइफल है.

वायरल वीडियो में क्या है खास

सोशल मीडिया एक्स पर महिला का जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें साड़ी पहनी एक महिला अपनी स्कूटी में थैला रखती दिख रही है. उसके कंधे पर राइफल टंगी दिख रही है. वीडियो अवेश तिवारी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है, जो पेशे से खुद को पत्रकार बताते हैं. उन्होंने राइफल टांगे महिला के वीडियो के साथ पोस्ट भी डाला. जिसमें उन्होंने मणिपुर के हालात को बताया है. यूजर ने पोस्ट में दावा किया है कि महिला अमेरिकन असॉल्ट राइफल लेकर सब्जी खरीदने जा रही है. यूजर ने लिखा, “प्रधानमंत्री जी कल अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं. बहन जी मणिपुर की हैं सब्जी लेने जा रही हैं वह भी अमेरिकन एसाल्ट राइफल के साथ. चौंकिए मत मणिपुर हिन्दुस्तान में ही है.”

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Video: महाकुंभ में कमाई का युवक ने दिया कमाल का आइडिया, ऐसे बेचो भेलपुरी और हजारो कमाओ

वायरल वीडियो पर यूजर उठा रहे सवाल

महिला के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ ने तो वीडियो पर सवाल उठा दिया और सवाल किया कि गाड़ी का नंबर कहां है, कैसे कह सकते हैं कि महिला मणिपुर की है. धीरज कुमार दास नाम के यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, “गाड़ी का नंबर कहां है, यह मणिपुर का कैसे है?”

मणिपुर में हिंसा ने ले ली 250 से अधिक की जान

मणिपुर में मैतेई और कुकी जनजातियों के बीच 2023 में जो हिंसा हुई थी, उसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई. अबतक वहां के हालात सामान्य नहीं हुए हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola