Viral Video: '1 लीटर दूध 2 लीटर पानी…', पुलिस के पास पहुंच गया शख्स, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स पुलिस से चाय वाले की शिकायत करती नजर आ रहा है. लेकिन, जब उसकी शिकायत सुनेंगे तो आपको भी हंसी आ जाएगी.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स पुलिस से किसी की शिकायत दर्ज कर रहा है. दरअसल उसकी शिकायत एक चायवाले के खिलाफ है. शख्स ने पुलिस को बताया कि चायवाला दूध में पानी मिलाकर चाय बना रहा है. पुलिस से उस शख्स ने कहा कि एक चायवाला है वो एक लीटर दूध में दो लीटर पानी मिलाकर चाय बना रहा है. ‘पीड़ित’ ने बताया कि इतना पानी मिलाकर चाय बनाने से चाय का जायका खराब हो गया है. इसलिए वो पुलिस में शिकायत करने आया है.
‘पीड़ित’ ने की पुलिस से शिकायत
‘पीड़ित शख्स ने बताया कि वो बंगाल का रहने वाला है. उसका नाम दीपक है. वो चाय पीने गया गया, लेकिन काफी पानी वाला चाय होने के कारण टेस्ट खराब हो गया. इस बात की शिकायत वो पुलिस में करने आया है. शख्स पुलिस से कहना नजर आ रहा है कि पूछताछ मत करो उसे सीधा उठा लो. पुलिस ने उससे कहा कि वो थाने जाकर कंप्लेन करे. इसपर शख्स ने कहा कि आप अपनी इसी गाड़ी से उसे उठाकर थाने ले आए.
वायरल हो रहा है वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. कइयों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा की ‘यह चिंता का विषय है, खराब चाय पिला दी बेचारे को’. एक अन्य यूजर ने लिखा आजकर हर चायवाला यही काम कर रहा ताकी ज्यादा पैसा कमाया जा सके. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है ‘क्या ग्वाला बनेगा रे तू.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










