Viral Video : मौत की सीटी! सांप की आवाज सुनकर डर मत जाना, देखें ये खतरनाक वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Aug 2025 12:21 PM
russells viper snake
Viral Video : रसल्स वाइपर सांप अपने खतरनाक जहर, फुर्ती और आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता है. खतरे में यह तेज सीटी जैसी आवाज निकालकर चेतावनी देता है, जिससे लोग तुरंत सतर्क हो जाते हैं. वायरल वीडियो में देखें कैसे सीटी बजाकर लोगों को डराता है ये सांप.
Viral Video : इन दिनों भारत में रसल्स वाइपर नाम का सांप चर्चा में है, जो कूकर की सीटी जैसी तेज आवाज निकालता है. यह देश के सबसे खतरनाक सांपों में गिना जाता है और मुख्य रूप से असम, राजस्थान व कर्नाटक में पाया जाता है. हाल ही में इन राज्यों में इसके काटने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि सांप सीटी की तरह आवाज निकाल रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–मौत की सीटी…यह रसल्स वाइपर सांप है जो खतरा महसूस होने पर सीटी बजाता है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
अचानक हमला करता है रसल्स वाइपर सांप
रसल्स वाइपर सांप अपने खतरनाक जहर के लिए जाना जाता है. इसकी फुर्ती और आक्रामक स्वभाव के लिए भी लोग इसे जानते हैं. खतरे के समय यह तेज सीटी जैसी आवाज निकालकर चेतावनी देता है. भारत में इसे ‘बिग फोर’ यानी चार सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है, जिनमें कोबरा, क्रेट और सॉ स्केल्ड वाइपर भी शामिल हैं. यह सांप अक्सर रिहायशी इलाकों के पास दिखाई देता है, क्योंकि यहां चूहे ज्यादा होते हैं, जो इसका पसंदीदा शिकार हैं. यह आमतौर पर घास के मैदानों और खेतों में छुपकर रहता है और अचानक हमला करता है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप ने खा लिया बिल्ली का बच्चा, इसके बाद जो हुआ…
हमला करने से पहले यह अपना शरीर मोड़ लेता है सांप
यह सांप खतरा महसूस करते ही कुकर जैसी तेज और लगातार सीटी की आवाज निकालता है, जो संकेत है कि वह हमला करने के लिए तैयार है. हमला करने से पहले यह अपना शरीर अंग्रेजी के “S” आकार में मोड़ लेता है, जिससे तेजी से वार कर सके.
यह भी पढ़ें : Saw Scaled Viper: केवल आवाज से रूह कंपा देता है यह सांप, काट ले तो पानी भी नहीं मांगता आदमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










