Viral Video : एक मां कैसे बचाती है अपने बच्चे को हर मुसीबत से, ये वीडियो देख रो पड़ेंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

अपने बच्चों को बारिश से सुरक्षित करती एक मुर्गी, एआई इमेज

Viral Video : एक मां चाहे वो इंसान हो या जानवर अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है, फिर चाहे इसके लिए उसे कितनी भी परेशानियों का सामना करना पड़े. वायरल वीडियो मां के इसी रूप का वर्णन करना कर रहा है, जिसे देखकर कोई भी इंसान इमोशनल हो सकता है.

विज्ञापन

Viral Video : मां यानी अपने बच्चे को निस्वार्थ प्रेम करने वाली. मां यानी बच्चे के लिए कोई भी मुसीबत उठाने वाली. मां यानी अपने बच्चे की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने वाली, किसी से भी भिड़ जाने वाली. मां के इसी खूबसूरत रूप की याद आएगी, जब आप इस वायरल वीडियो को देखेंगे. इस वायरल वीडियो को शेयर किया है Nature is Amazing के एक्स हैंडल से. यह वीडियो इतना खृूबसूरत है कि देखने वाले हर इंसान को अपनी मां की और उसके आंचल की याद आएगी, जहां सबका बचपन बीता होता है.

बच्चों को ऐसे सुरक्षित करती हैं मुर्गियां

मुर्गी, पक्षी वर्ग की ही प्राणी है. वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि मां मुर्गी बारिश से अपने बच्चों को बचाने के लिए अपने पंख फैलाकर उनके लिए एक छत जैसी आकृति बना रही है, ताकि उसके बच्चे उसकी छांव में बारिश से बच सकें. मुर्गी अपने पंख को फैलाकर खड़ी है और उसके 7-8 चूजे उसकी पंख के नीचे छुपकर बारिश की बूंदों से बच रहे हैं. हालांकि एक शरारती चूजा उसकी पंख से बाहर उसकी पीठ पर खड़ा है. यह वायरल वीडियो एक मां की सोच और उसके उस प्रेम को दर्शा रहा है, जो वह अपने बच्चों से करती है.

मुर्गी के पंख बहुत खास होते हैं

मुर्गी के पंख बहुत खास होते हैं, जो उसे उड़ने में मदद करते हैं. हालांकि मुर्गी या मुर्गे अधिक ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते हैं, लेकिन उनके पंख बहुत खास होते हैं. पंख मुर्गियों को उसका आकार और रंग देते हैं, साथ ही पंख वे सर्दी में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं और गर्मी की धूप से भी बचाते हैं. इतना ही नहीं मुर्गियां अपने पंखों की मदद से विपरीत लिंग को आकर्षित भी करती हैं. जब भी कोई खतरा दिखता है, तो मां मुर्गी अपने बच्चों को तुरंत अपने पंखों के अंदर समेट लेती है, ताकि चूजों को कोई नुकसान ना हो.

ये भी पढ़ें : Viral Video : बाॅलीवुड के विलेन की तरह भागे नेपाल के कई मंत्री, हेलीकाॅप्टर में रस्सी के सहारे लटकते दिखे

Viral Video Fact Check : मौत का ऐसा मंजर कांप जाएगी रूह!

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

 Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola