शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला को लगाई आग, फिर लगा लिया गले; दोनों झुलसे

Updated:
विज्ञापन

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर.

Telangana: तेलंगाना के महबूबाबाद में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहित महिला को आग लगा दिया, क्योंकि उसने विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. आरोपी का महिला के साथ ‘अवैध संबंध’ था. उसने नाराजगी में पहले आग लगाई और फिर महिला को गले लगा लिया.

विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. राज्य के महबूबाबाद कस्बे में मंगलवार को एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय विवाहित महिला को आग के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने कथित तौर पर इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि उसने उससे शादी करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इस वजह से नाराजगी में उसने इतना बड़ा कदम उठाया. 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. वह एक दुकान चलाता है. उसका महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था. उसे शक था कि महिला किसी और व्यक्ति से संपर्क में है और उसे नजरअंदाज कर रही है. जब आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाया, तो उसने उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी. इसके बाद उसने महिला को पकड़ लिया, जिससे दोनों झुलस गए.

दोनों को पहले महबूबाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए वारंगल के एक अन्य सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया. पुलिस के अनुसार, महिला करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गई है, जबकि आरोपी लगभग 75 प्रतिशत तक झुलसा है.

ये भी पढ़ें:- 1982 में हुई 3000 रुपये की डकैती 2026 में आया फैसला, संदेह का मिला लाभ; 3 जिंदा आरोपी बरी

महिला की मां ने पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी गुडूर मंडल के एक व्यक्ति से हुई थी. पारिवारिक विवादों के चलते महिला अपने दो बच्चों के साथ महबूबाबाद आ गई थी और पिछले तीन वर्षों से वहीं रह रही थी. वह सब्जी का ठेला लगाकर गुजर-बसर कर रही थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी का निधन हो चुका था. इसके बाद उसने महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध बना लिए. शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला पर शादी का दबाव बना रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:- केरल में 3 दिन में गिरफ्तार किए गए 1663 लोग, गुंडों और चोर-उचक्कों पर क्यों चला ‘ऑपरेशन राउंड अप’?

ये भी पढ़ें:- राहुल गांधी या पंडित नेहरू जिम्मेदार? AI इंपैक्ट समिट के मिसमैनेजमेंट कांग्रेस हमलावर, कम फंडिंग पर सरकार को घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola