Viral Video: सांप को पहनाकर बंदर टोपी, बना दिया 'बेबी नाग'! देखिए फिर क्या हुआ…

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Jul 2025 9:06 PM

विज्ञापन

Viral Video man put woolen cap on snake head

Viral Video: जंगल में सांप के साथ खेलते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है. वीडियो में व्यक्ति को सांप को ठंड में पहने जाने वाली टोपी पहनाते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो को देखकर हैरानी होती है, तो कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को ठंड में पहनने वाला बंदर टोपी सांप को पहनाते हुए देखा जा सकता है. जिसे पहनकर सांप एक छोटे से बच्चे की तरह लगता है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति जंगल में बैठा हुआ है. उसके सामने सांप बैठा हुआ है जो कि कैमरे की ओर देख रहा है. व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर सांप को टोपी पहना देता है और उसे देखकर मुस्कुराने लगता है. टोपी सांप को इतनी अच्छी तरह से फिट होती है कि लगता है मानो उसी के लिए खासतौर पर साइज मापकर बनाया गया है.

इस पूरे दौरान तो सांप कुछ नहीं करता है, लेकिन कुछ समय बाद सांप व्यक्ति की ओर खिसककर उसे काटने की कोशिश करने लगता है. वहीं व्यक्ति बार-बार सांप से खुद को बचाते हुए एक जगह से दूसरी जगह कूदने लगता है. उसे देखकर साफ पता लगता है कि वह सांपों को काबू में करने में माहिर है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बाइक चलाकर डॉग ने दिखाया जलवा, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर विश्वास

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola