Viral Video: बाइक चलाकर डॉग ने दिखाया जलवा, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर विश्वास

Viral video dog ride bike
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डॉग का बाइक चलाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है. देखिए इस अनोखे वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग हैरानी में पड़ जाते हैं, क्या किया ऐसा भी होना संभव है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक भूरे रंग के कुत्ते को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ते ने काले रंग का पेंट पहन रखा है.
उसने अपने दो पैरों से बाइक के हैंडल को पकड़ रखा है और दो पैरों की मदद से बाइक की सीट पर खड़ा है. कुत्ते के पैरों में नारंगी रंग के जूते हैं. कुत्ता किसी फिल्मी हीरो की तरह बाइक चलाकर अपना जलवा दिखाता है. वह इतने अच्छे से बाइक पर बैलेंस बनाता है, मानो वह रोज बाइक चलाता हो. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि कुत्ते को बाइक चलाना किसने सिखाया? देखिए इस वीडियो को.
यह भी पढ़े: Viral Video: जानवर नहीं ममता की मूरत है ये गोरिल्ला, मां को बच्चा लौटाकर जीता लोगों का दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










