Viral Video: जानवर नहीं ममता की मूरत है ये गोरिल्ला, मां को बच्चा लौटाकर जीता लोगों का दिल

Updated:
विज्ञापन
gorilla and baby

gorilla and baby

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गोरिल्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गोरिला को छोटे से बच्चे को गोद में उठाकर उसे उसकी मां को सौंपते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस भावुक कर देने वाले वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने छोटे से बच्चे को लेकर चिड़ियाघर घूमने आई है. महिला अपने बच्चे को गोरिल्ला के रहने के लिए बने घेरे की तरफ कुछ समय के लिए खड़ा कर देती है. गोरिल्ला की नजर जैसे ही उसके घेरे में आए छोटे से बच्चे पर पड़ती है, वह उसके पास धीरे-धीरे आती है, मानो वह कोशिश कर रही है कि बच्चा न डरे. गोरिल्ला जब बच्चे के पास पहुंच जाती है तो पहले कुछ सेकंड वो उसे देखती है.

इसके बाद जो वो करती है, उसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था. गोरिल्ला बच्चे को ध्यान से अपनी गोद में पहले उठाती है. इसके बाद बड़ी सावधानी से उसे घेरे से निकलकर महिला को सौंप देती है. महिला बच्चे को गोद में उठाकर हंसने लगती है और उसे सहलाती है. वह गोरिल्ला की ओर देखकर उसका धन्यवाद करती है. सोशल मीडिया पर लोगों को गोरिल्ला का यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग अपने आप को गोरिल्ला की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मां से बिछड़कर बेचैन हो गया हाथी का बच्चा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola