Viral Video : मां से बिछड़कर बेचैन हो गया हाथी का बच्चा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Updated:
विज्ञापन
Baby Elephant separated from mother
Baby Elephant separated from mother

Viral Video : सोशल मीडिया पर इस समय एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक हाथी के बच्चे को वन अधिकारियों द्वारा उसकी मां से मिलावाने को रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम हाथी का बच्चा अपने झुंड और मां से बिछड़कर वन अधिकारियों की ओर भागता है. देखें क्या है आखिर वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको भी भवुक कर देगा. वीडियो असम के काजीरंगा नेशनल पार्क क��� है. इसमें नजर आ रहा है कि एक हाथी का बच्चा अपनी मां से दोबारा मिल रहा है. वीडियो भारतीय वन सेवा के रिटायर्ड अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा हाथी अपने झुंड और मां से बिछड़कर वन अधिकारियों की ओर दौड़ता है. बाद में वन विभाग ने जरूरी तरीकों का इस्तेमाल कर उसे उसकी मां से फिर से मिला दिया. देखें आप भी ये वायरल वीडियो.

वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे मां से बिछड़ने पर छोटे जानवर भी घबरा जाते हैं. हाथी का बच्चा डरा और उलझन में वन अधिकारियों की गाड़ी की ओर दौड़ता है. वह बेचैन दिख रहा है. इसके बाद वन विभाग की टीम सावधानी से उसे उस दिशा में ले जाती है जहां उसकी मां को आखिरी बार देखा गया था. मां को देखते ही वन अधिकारी हाथी के बच्चे की सूंड पर उसकी मां का गोबर लगाते हैं, ताकि उस पर से इंसानी गंध हटे और मां उसे पहचानकर अपनाए. यह तरीका सफल रहता है. विदा लेते समय हाथी का बच्चा अपने रक्षक को अनोखे तरीके से धन्यवाद देता है.

वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ चलते हुए नजर आ रहा है, वहीं पीछे से अधिकारी की आवाज गूंजती है, “हाँ, जा। जा, जा, जा.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola