Viral Video : चील को यूं ही नहीं कहा जाता शिकारी पक्षी, अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो इस वीडियो को ना देखें

Updated:
विज्ञापन
Eagle viral video

चील एक ताकतवर पक्षी

Viral Video : चील सी नजर है, ये कहावत तो आपने भी सुनी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है. चील ऐसा पक्षी है जो आसमान की ऊंचाई से जमीन परअपने शिकार पर नजर रखता है और फिर जो कुछ होता है, वो इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और यह शेयर भी किया जा रहा है. इस वीडियो की खासियत है, प्रकृति. चील एक ऐसा पक्षी है, जो बड़े आकार का होता है और जिसकी ताकत इतनी है कि वह किसी बड़े जानवर को भी अपने कब्जों में कर उड़ान भर सकता है. इस वायरल वीडियो में वह एक हिरण के बच्चे को जो उससे आकार में काफी बड़ा है, अपना शिकार बनाता है.

चील काफी ऊंचाई से भी अपने शिकार को भांप लेता है

चील एक शिकारी पक्षी है और इस वायरल वीडियो में यह नजर आ रहा है कि वह ऊंचाई से गोता लगाते हुए नीचे आता है और पहाड़ पर घूम रहे, एक हिरण के बच्चे को अपनी गिरफ्त में ले लेता है और फिर आकार की ऊंचाई में उड़ जाता है. इस वीडियो को देखने वाले चौंक जाते हैं कि चील कैसे इतने बड़े जानवर को आकाश की ऊंचाई से नीचे आकर अपना शिकार बनाता है. यह वीडियो देखने वालों की चीख निकल जाती है, जब चील उतने बड़े हिरण को लेकर फिर हवा में उड़ने लगता है.

चील एक ताकतवर पक्षी है

चील एक्सीपिट्रिडे (Accipitridae) समुदाय का पक्षी है, जो आमतौर पर शिकारी पक्षी होते हैं. जैसे चील, बाज, गिद्ध, गरुड़ आदि. चील एक बहुत ही ताकतवर और बड़े आकार का पक्षी होता है. यह अपनी ताकत और पंजों की मजबूती से बड़े शिकार जैसे खरगोश, हिरन के बच्चे और बकरियों को भी पकड़ लेता हैं. इसकी खासियत है इसके मजबूत पंजे, मुड़ी हुई चोंच और ऊंचाई से देखने की क्षमता, जिसकी वजह से ये अपने शिकार को आसानी से दबोच लेते हैं

ये भी पढ़ें : Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Video : हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन, 5 मिनट में लाइन और डाॅट्‌स से बनाएं ये सिंपल डिजाइन

 Viral Video : ये शेर है या पालतू कुत्ता! पीले सूट वाली इस लड़की की जांबाजी पर आप कह उठेंगे वाह…

बंटवारे के बाद पाकिस्तान जाते वक्त इस महिला की कब्र पर आंसू बहाने गए थे मोहम्मद अली जिन्ना

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola