बारिश से धुला प्रदूषण! दिल्ली-एनसीआर में GRAP-2 हटा, वायु गुणवत्ता सुधरी

Air Quality Delhi: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को बुधवार (18 फरवरी) को हटा दिया.
Air Quality Delhi: दिल्ली में हुई बारिश राहत लेकर आया है. बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. प्रदूषण स्तर घटने के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के दूसरे चरण यानी GRAP-2 के तहत लागू प्रतिबंधों को हटा दिया है. सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा “मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और आज शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया. साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है.” दिल्ली में एक्यूआई के बिगड़ने के बाद ग्रैप के चरण-एक और चरण-दो पिछले साल 14 और 19 अक्टूबर से लागू किए गए थे.
बारिश से सुधरी वायु गुणवत्ता
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत से ज्यादा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कणों में कमी आई है, जिससे वायु गुणवत्ता में पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










