Viral Video : कोबरा सांप के पकौड़े, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
cobra snake Pakode

कोबरा सांप के पकौड़े की सांकेतिक तस्वीर

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लोग कोबरा सांप के पकौड़े खा रहे हैं. इसे लोग बहुत ही पसंद से खाते हैं. देखें क्या है आखिर इस वायरल वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लोग कोबरा सांप के पकौड़े की डिमांड कर रहे हैं. वे  इसे बहुत ही चाव से खाते हैं. फेसबुक पर यूजर ने वीडियो शेयर किया है. इसमें बहुत से सांप के साथ एक शख्स नजर आ रहा है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स सांप के व्यंजन के बारे में बता रहा है. वह कह रहा है कि यह ऐसी जगह है जहां लोग कोबरा को ऐसे खाते हैं जैसे हमारे देश में चौमीन और बर्गर को खाया जाता है. ये कहते हैं कि इसे खाने से ताकत आती है. एक शख्स को दिखाते हुए वह कहता है कि इसने  कोबरा के खून का ऑर्डर किया. कोबरा की कीमत दो लाख इंडोनेशिया करेंसी है. भारत के हिसाब से एक हजार रुपये इसकी कीमत होगी.

यह भी पढ़ें : Viral Video : गाय के गोबर की लस्सी, सुनकर चौंक गए सभी

वीडियो बना रहा शख्स बताता है कि यहां के लोग मानते हैं कि इसे खाने से स्कीन अच्छा हो जाता है. ये लोग कोबरा को पकौड़े की तरह चाय के साथ खाते हैं. यह नजारा जर्काता का है. वीडियो में एक शख्स बॉक्स में से सांप निकालता नजर आ रहा है. बॉक्स में सारे सांप कोबरा है जिसे शख्स आसानी से निकालता दिख रहा है.

क्या कह रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह मैं पहली बार देख रहा हूं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा है कि मैं शाकाहारी हूं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola