बिल्ली बनी डोरेमोन! बेमबुकॉप्टर और गोल्डन घंटी पहन मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

Updated:
विज्ञापन
doremon cat

doremon cat

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डोरेमोन की तरह दिखने वाली बिल्ली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बिल्ली को डोरेमोन की तरह बेमबुकॉप्टर पहनकर घूमते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: आप सभी को डोरेमोन तो याद ही होगा. बचपन के दिनों में यह कार्टून ज्यादातर बच्चों का मनपसंद हुआ करता था और आज भी डोरेमोन का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों में देखने को मिलता है. कई बच्चों का तो सपना होता था कि वह एक बार सच में डोरेमोन से जाकर मिले. ऐसे में सोचिए कि अगर किसी दिन आपके सामने सच में डोरेमोन आ जाए, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बिल्ली को डोरेमोन की तरह है बेमबुकॉप्टर सिर पर पहने देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कूटी चलाते हुए जा रहा है. उसके पीछे वाले सीट पर एक बिल्ली बैठी हुई है. बिल्ली ने गले में डोरेमोन की तरह एक गोल्डन घंटी पहन रखी है और सिर पर गोल-गोल घूमने वाला बेमबुकॉप्टर पहना है. वह बार-बार कूदकर व्यक्ति के सामने आने की कोशिश करती है. एक पल तो ऐसा आता है जब लगता है कि वह बेमबुकॉप्टर की मदद से हवा में उड़ रही है. सोशल मीडिया पर इस बिल्ली ने लोगों के दिलों को जीत लिया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: मालिक से डांट पड़ी तो भैंस ने जताया प्यार, गोद में रख दिया सिर, वीडियो देखकर आंखें हो जाएंगी नम

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola