Viral Video: मालिक से डांट पड़ी तो भैंस ने जताया प्यार, गोद में रख दिया सिर, वीडियो देखकर आंखें हो जाएंगी नम

Updated:
विज्ञापन
Buffalo
Buffalo

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भैंस को अपने नाराज मालिक को प्यार से मनाते देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक भैंस गुस्से में घर के आंगन में इधर-उधर घूम रही है. उसे देखकर लगता है कि उसके सामने जो भी आएगा वह उसे अपने सिर से ज़ोरदार टक्कर मार देगी. वहीं, थोड़ी दूरी पर एक व्यक्ति कुदाल लेकर खड़ा रहता है. व्यक्ति को देखते ही वह उसके सामने जाती है और उसके चारों ओर चक्कर काटने लगती है. व्यक्ति भैंस को डांटते हुए कुदाल की जमीन पर पटकता है. 

भैंस को जैसे ही अंदाजा होता है कि सामने खड़ा मालिक उससे नाराज हो रहा है, वह शांत हो जाती है और सिर नीचे कर लेती है. इसके बाद वह सिर झुकाकर धीरे-धीरे चलकर उस व्यक्ति के पास आती है और अपने सिर को व्यक्ति की गोद पर रखती है. इस तरह वह अपने मालिक को मनाने की कोशिश करती है, जैसे कोई बच्चा अपने पिता को मना रहा हो. मालिक भी उसे माफ कर उसके सिर को सहलाने लगता है, मानो वह भैंस नहीं बल्कि उसका बच्चा हो. सोशल मीडिया पर व्यक्ति और भैंस के इस अनोखे रिश्ते की खूब सराहना हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola