Viral Video: नन्हे हाथी का बारिश में कूद-कूद कर नहाते हुए वीडियो आया सामने!

Updated:
विज्ञापन
elephant

elephant

Viral Video: एक नन्हे हाथी का बारिश में नहाते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें नन्हे हाथी को जमीन पर लेटकर घुलाटी मारने की कोशिश करते हुए बारिश का मजा लेते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हे हाथी के बच्चे को बारिश में खेलते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि हाथी के बच्चे ने पहली बार बारिश होते हुए देखा है, जिस कारण से वह बेहद खुश है.

नन्हा हाथी मासूमियत में कभी सूंड उठाकर बारिश के पानी को पकड़ने की कोशिश करता है, तो कभी जमीन पर लेटकर घुलाटी मारने की कोशिश करता है. आस-पास मौजूद बाकी हाथी खड़े होकर उसे बारिश में खेलते देख काफी खुश नजर आते हैं. कभी-कभी तो नन्हा हाथी अन्य हाथियों के पास जाकर उन पर सूंड से पकड़ा हुआ पानी गोल-गोल करके घुमाते हुए फेंकने की कोशिश भी करता है, जिससे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए नन्हे हाथी की सराहना की है. आप भी देखिए इस वीडियो को और महसूस कीजिए इस नन्हे हाथी की मासूमियत.

यह भी पढ़े: Viral Video: रंग बदलना छोड़कर गिरगिट को चढ़ा पानी पकड़ने का शौक, देखिए इस अनोखे वीडियो को – Prabhat Khabar

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola